बस्ती जिले में आग की घटनाएं लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कलवारी क्षेत्र के कुसौरा, बेलवाडाड़, गौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री गांव के राजस्व गांव शिवा और खजुहा खापड़, पैकोलिया थानाक्षेत्र के पचपेड़वा चांदा गांव के सिवान में लगी आग में करीब दो सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इनमें शिवा और खजुहा खापड़ गांव में अज्ञात कारणों से, चांदा बुजुर्ग में ट्रांस्फार्मर के पास शार्ट सर्किट से आग की घटनाएं हुईं। राजस्व विभाग की टीम इन घटनाओं में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है।
आग से बेलवाडाड़ व कुसौरा के 37 किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल जली
बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ व कुसौरा गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग में 37 किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पर बेलवाडाड़, कुसौरा के अलावा बघौड़ा, पड़री, कलवारी व कुसौरी के ग्रामीण व उपनिरीक्षक पवन मौर्य टीम के साथ पहुंचे। पछुआ हवा तेज होने से देखते ही देखते बेलवाडाड़ के चंद्रभान, उदयभान, सूर्यभान, विजय कुमार, शिवकुमार, शाहआलम, सबरे आलम, शहजाद आलम, मेराज आलम, मेहनाज खातून, रफीकुन्निशा, रामआसरे, रामप्रताप, रामचन्द्र, हरिश्चंद्र, रणधीर, अश्वनीकुमार, परशुराम, कौशल कुमार, मनोज कुमार, सरोज कुमार, अशोक कुमार, मुनीराम, रामकृपाल, मुसई, पुद्दन, केसरी प्रसाद, फागूराम, दीपक कुमार, मुन्नी देवी, मो. इश्हाक, मुस्ताक अहमद, शत्रुहन, रामबदन, झब्बर प्रसाद व कुसौरा के धर्मराज, मो. मोबीन तथा मो. इब्राहिम के गेहूं का फसल जल गयी।