फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पताल संचालक ने कर्मियों पर दर्ज कराया रुपये हड़पने का केस

Sun, 07 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने टीबी अस्पताल के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर 20 से 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में प्रबंधक ने केस दर्ज कराया है। इसी थानाक्षेत्र के करनपुर निवासी प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह ने तहरीर दी है कि अस्पताल में काम करने वाले मुंडेरवा थाने के बढ़या निवासी सत्यम चौधरी, पुरानी बस्ती के हवेलीखास के मनीष यादव, बड़कुईया निवासी विकास शर्मा, आकाश शर्मा व सबलू पता अज्ञात ने 20 से 25 लाख रुपये हड़प लिया। इसके चलते उनके अस्पताल की छवि धूमिल हुई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें