फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 72 दिन तक जूझते रहे परिजन, मंडलायुक्त के आदेश पर दर्ज की गई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 16 साल की बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई के लिए परिजन जूझते रहे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित पिता ने मंडलायुक्त का दरवाजा खटखटाया तो 72 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखा है। मामला किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने से जुड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी शहर के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। जगदीशपुर निवासी एक छात्र और उसके चार साथी छात्रा से मोबाइल पर बातचीत करते थे। आरोपी का उनके गांव के एक लड़के घर भी आना-जाना था।
आरोप है कि उक्त छात्र ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह उसे अक्सर घुमाने के बहाने अज्ञात और एकांत स्थानों पर ले जाकर मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाता था। इन्हीं के जरिये उसे ब्लैकमेल कर परेशान करता था। उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। इन्हीं बातों से परेशान होकर 29 जून को दोपहर करीब दो बजे बेटी ने घर में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें