फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर चालक का शव देख रो पड़े परिजन

Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया कहार निवासी ट्रैक्टर चालक बब्लू का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आया गया तो कोहराम मच गया। गांव व आसपास के लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। देर शाम उनका दाह संस्कार मनोरमा घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को खेत की जुताई करने जाते समय ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई थी। बब्लू के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। घर पर उसकी पत्नी उर्मिला देवी के अलावा बड़ा बेटा 18 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय शुभम व 13 वर्षीय सत्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें