फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मृतक की आंख गायब हाेने का परिवार ने लगाया आरोप, जिला अस्पताल में रखा था शव

Sat, 03 Feb 2024 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

एसीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि मृतका की दोनो आंख मौजूद है। फ्रिज में रखे जाने के कारण वह अंदर धंस गई। यही नहीं जहर के कारण आंख की पुतलियों का पानी बह गया था, जिससे वह नजर नहीं आ रही थी। आंखों का सभी अंग मौजूद मिला है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र की एक किशोरी की मौत बृहस्पतिवार को जहर खाने से हो गई थी। उसे परिजन जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो वहां परिजनों ने मृतका की आंख गायब होने का आरोप लगा दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम रोक कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में दो चिकित्सकों का पैनल सीएमओ ने गठित कर दिया। पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम के बाद एसीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि मृतका की दोनो आंख मौजूद है। फ्रिज में रखे जाने के कारण वह अंदर धंस गई। यही नहीं जहर के कारण आंख की पुतलियों का पानी बह गया था, जिससे वह नजर नहीं आ रही थी। आंखों का सभी अंग मौजूद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें