भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के लोढेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगे मेले में ब्रेकड्रांस झूले से असंतुलित होकर गिरने से 18 वर्षीय सत्यम उर्फ गोलू निषाद निवासी दरियापुर टोला के गिरकर घायल होने के बाद मेला प्रशासन सख्त हो गया है। आनन-फानन मेले में झूलों पर मोबाइल प्रयोग व सेल्फी लेने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही,जागरूक करता हुआ बैनर भी लगवा दिया। सोमवार की दोपहर बाद एसडीएम हिमांशु कुमार ने भी मेले का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सभी से मेले में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा महेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।