फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंट्रोल रूम से होगी मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी

Tue, 12 Mar 2024 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
16 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, चार विद्यालय बनाए गए केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड 2024 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार समाप्त हो गई। अब विभाग उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुट गया है। 16 मार्च से शहर के चार विद्यालयों में मूल्यांकन शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। परीक्षा की तरह मूल्यांकन की भी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगाी।
बुधवार से मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने की संभावना है। जीआईसी के संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं के भेजे जाने का कार्य शुरू हो गया है। जीआईसी, जीजीआईसी, जीआरएस इंटर कॉलेज व श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिन कमरों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रह हैं। केंद्रों पर नजर रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। परिसर में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो जाएगा। केंद्र का निर्धारण किया जा चुका है। कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्र की निगरानी होगी। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें