बस्ती। कलवारी पुलिस ने भगतपुरा की देसी शराब की दुकान पर उधार शराब देने से मना करने पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पाकरडाड निवासी संजय यादव ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार रात करीब आठ बजे विपक्षी दुकान पर आए और उधार शराब मांगने लगे। देने से मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी थाने के मिर्जापुर निवासी सूरज राजभर, शिवा व दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद