फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से स्थगित हुआ दोनों कॉलेजों का चुनाव

विज्ञापन
election shimla
विज्ञापन
बस्ती। शहर के एपीएनपीजी कॉलेज व किसान पीजी कॉलेज में पहली अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया है। देर शाम हुए इस निर्णय के बाद प्रशासन ने बयान जारी किया। 26 और 27 सितंबर को दोनों कॉलेज बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की घोषणा अभी दो दिन पहले ही प्रशासन ने की थी। दोनों पीजी कॉलेजों में चुनाव की तिथि पहली अक्तूबर को तय की गई थी। प्रशासन ने चुनाव के लिए पर्याप्त माहौल न होने की जानकारी के बाद डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल व सीओ सिटी आलोक सिंह ने दोनों महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। परिसर का माहौल देखकर सुरक्षा के लिए ठीक न बताते हुए दोनों महाविद्यालयों के कार्यवाहक प्राचार्यों से बात की। दोनों प्राचार्य सिद्धार्थनगर गए हुए थे। इसके बाद अभिसूचना इकाई ने भी आख्या दी थी कि त्योहार और शांति सुरक्षा के चलते चुनाव कराना ठीक नहीं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से अग्रिम आदेश तक चुनाव स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें