फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल का समय बदलने, जनगणना में डयूटी को लेकर शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद निषाद के नेतृत्व में विद्यालय समय परिवर्तन एवं जनगणना में ड्यूटी के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण धूप और गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का समय प्रातः 7.30 से 12.30 कर दिया जाए और जनगणना में लगे हुए शिक्षकों की ड्यूटी उनके विद्यालय के ग्राम सभा में ही लगाई जाए। यदि पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगी हो तो किसी एक को राहत दी जाए। गंभीर रूप से बीमार, विकलांग एवं गर्भवती शिक्षिकाओं का ड्यूटी लगाने में उनकी स्थितियों का ध्यान दिया जाए। बीआरसी कार्यालय से यह सुनिश्चित किया जाए की जनगणना में कितने शिक्षकों की ड्यूटी लगी है और किसकी नहीं लगी है, यदि नहीं लगी है तो उसके पीछे क्या कारण है। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा है कि कुछ शिक्षकों से धन लेकर अवैध रूप से नाम हटाया जा रहा है जो सरकार की छवि को धूमिल करने का एक प्रयास है। सभी ड्यूटी पारदर्शिता पूर्वक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री अटल बिहारी गौड़, कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अमरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, राहुल द्विवेदी, हरिप्रसाद मिश्रा, अशोक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें