फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच हजार शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति अभिलेखों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के पांच हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की जांच की जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत एसटीएफ और बेसिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी बीईओ को शिक्षकों के दस्तावेज जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच के दायरे में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक आएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार शिक्षकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड, टीईटी और सीटीईटी के प्रमाणपत्रों के साथ नियुक्ति से जुड़े सभी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें