फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाता सूची का प्रारूप 17 नवंबर को होगा प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक मतदाता नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से छह नवंबर को जारी पत्र के क्रम में पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर तैयार होने वाली मतदाता सूची के लिए मतदान स्थलों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन दो नवंबर तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित होगी।



उन्होंने बताया कि प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम शामिल कराने, नाम में संशोधन कराने और अन्य दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि प्रारूप सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम की जांच जरूर कर लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है तो निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराकर सुधार करा लें। इससे कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें