फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंधेरे में डूब गया जनपद... शहर सहित 1200 गांव प्रभावित

Fri, 21 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर में लोकल फाल्ट दुरुस्त करते दिखे बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बुधवार की रात आंधी के कारण बाधित हो गई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

13 घंटे बाद बड़ेवन उपकेंद्र से शुरू हुई आपूर्ति
लोकल फाल्ट दुरुस्त करते दिखे बिजली कर्मी, 6 सौ गांवों में अभी भी अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार रात करीब 11:30 बजे आई आंधी से कई जगह बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे शहर सहित करीब 1200 गांवों में अंधेरा छा गया। शहर में बड़ेवन उपकेंद्र की मेन लाइन में फाल्ट आ गई। करीब दर्जनभर जगहों पर तार टूट गए। अन्य फाल्ट भी हुए। लोकल फाल्ट के चलते आधे शहर को रातभर बिजली नहीं मिली। शहर के 33 केवी बड़ेवन उपकेंद्र की मेन लाइन आंधी में फाल्ट हो गई।
रात करीब एक बजे तक चली कवायद के बाद फाल्ट नहीं मिला तो दो बजे गांधीनगर उपकेंद्र से जोड़कर बड़ेवन क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत दी गई। भोर में करीब चार बजे कुसमौर गांव के पास मेन लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने की जानकारी हुई। पेड़ काटकर लाइन दुरुस्त करने में बृहस्पतिवार को दोपहर में दो बज गए। गांधीनगर उपकेंद्र क्षेत्र के भुवर स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर आंधी में खराब हो गया। इसे करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे ठीक किया जा सका। इस दौरान करीब 170 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के आवास विकास कॉलोनी, कटरा, बड़ेवन, रेलव स्टेशन, कपिल गंगा स्कूल क्षेत्र, खीरीघाट, हरिओम ढाबा क्षेत्र में इंसुलेटर पंक्चर होने, तार टूटने के कारण सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फाल्ट की ही दिक्कतें आई हैं। भुवर ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट के कारण खराब हुआ था। इसे ठीक कर लिया गया है। शहर में आपूर्ति सामान्य हो गई है।
...
देर शाम तक 600 गांवों में फैला रहा अंधेरा
आंधी के कारण ग्रामीण वितरण खंडों में करीब 45 खंभे टूटे हैं। हालांकि, यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक करीब 600 गांवों में अंधेरा फैला रहा। बड़ी संख्या में खंभे टूटने और लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली कर्मी दिनभर इसे ठीक करने में जुटे रहे। मगर, फाल्ट अधिक होने के कारण वह काम पूरा नहीं कर सके। एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति सामान्य करने में करीब दो दिन लग जाएंगे।
कुदरहा के विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के दो फीडर नगर पंचायत गायघाट और कुदरहा फीडर से आपूर्ति बाधित रही। लालगंज में रात में गुल हुई क्षेत्र की बिजली बृहस्पतिवार देर शाम तक बहाल हो पाई। 33/11 विद्युत उपकेंद्र देईसांड़ के तहत बनकटी और पड़ियापार बजहा फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र कलवारी से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई, लेकिन दिनभर कटौती के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत उपकेंद्र दुबौला की आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही। बभनान उपकेंद्र के करीब 200 गांवों में देर शाम तक अंधेरे में डूबे रहे।

...
गाऊखोर उपकेंद्र के तहत टूटे हैं 9 खंभे

बस्ती। आंधी से विद्युत उपकेंद्र गाऊखोर क्षेत्र में करीब 9 खंभे टूटे हैं। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीओ रितेश प्रसाद ने बताया कि हर्दिया, सियरापार, वाल्टरगंज, कठिनौली और गौरा फीडर के तार पेड़ उखड़ने व डाल टूटने से टूटे हैं। सभी को दुरुस्त किया जा रहा है। हर्रैया के बेलभरिया फीडर पर बड़ी संख्या में खंभे टूटे हैं। इस फीडर पर बरहपुर कुंवर गांव के गडरिया पुरवा में एलटी लाइन खंभा टूटने से 40 घरों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बाधित है। बेलभरिया फीडर के रतासे गांव में 11 केवी लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन



...
कोट
दैवीय आपदा में बिजली के खंभे, लाइन व अन्य संसाधन बड़ी संख्या में खराब अथवा क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन्हें ठीक करने में थोड़ा समय लगता है। शुक्रवार तक सभी जगह आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। आंधी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
-राम बुझारत, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें