फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आम बीनने गई बालिका से दुष्कर्म

Thu, 20 Jun 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाग में आम बीनने गई परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बालिका के पिता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बेटी घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में आम बीनने गई थी। वहीं पर गांव का आरोपी पहुंच गया। आरोप है कि अचानक से आकर उसने बेटी को पकड़ लिया। जबरदस्ती बगल के गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बेटी घर पहुंची और आपबीती बताई। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें