बस्ती। शादी का झांसा देकर याैन शोषण के केस में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने रुधौली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। नवी मुंबई जिले के तुर्भे थाने के इंस्पेक्टर दिनेश गोपी चंद पाटिल, कांस्टेबल प्रकाश कुमार मोरे, नितिन बुधवार को रुधौली थाने के एचसीपी करुणेश यादव के साथ आरोपी सैफ अली निवासी कैनेली थाना मुंडेरवा को उसकी रिश्तेदारी रूधौली थाने के पटवारिया से गिरफ्तार किया गया। संवाद