दुकान में बंदर को बंद करके बाहर खड़े ग्रामीण। संवाद
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के पसड़ा, बानपुर, कंचनी आदि गांव में करीब एक माह में कई लोगों को काटकर जख्मी कर चुके बंदर को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह पसड़ा गांव के एक चाय की दुकान में बंदर घुस गया। ग्रामीणों ने बंदर की फोटो खींच कर दुकान में बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। दोपहर बाद वन विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और बंदर पकड़ने में असमर्थता जताई। इसके बाद ग्रामीणों में बंदर को आजाद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पसड़ा राइस मिल पर काम करने वाले श्रमिक कामेश्वर, अवतार यादव व सेमाडाड़ी निवासी बैजू व बानपुर निवासी भिखारी चौहान, बाढूं सहित कई लोग बंदर के हमले से घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके वन विभाग की टीम बंदर को पकड़ने में रूचि नहीं दिखा रही है।