फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाए जाने का निर्णय सराहनीय

Tue, 06 Jan 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेकर 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में भाजपा नेता ने कहा था कि सिपाही भर्ती में जहां आरक्षित वर्ग की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है, वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष ( आरक्षण नियमावली के तहत ) निर्धारित है। सिपाही पदों पर भर्ती कोरोना व अन्य कारणों से पिछले कई साल से लंबित है। इसके मद्देनजर सामान्य वर्ग को भी आयु सीमा में रियायत मिलनी चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के संग न्यायोचित फैसला लेते हुए तय आयु सीमा 18-25 वर्ष करने पर विचार करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें