फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नन्हे क्रिकेटरों के पंख छोटे, चाहत विराट और अर्शदीप जैसा बनने की चाहत

Tue, 06 Jan 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अभ्यास करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बस्ती। नन्हे क्रिकेटरों के पंख छोटे जरूर हैं, मगर सोच ऊंचा उड़ने की है। ये क्रिकेटर विभिन्न अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई राज्य स्तर पर खेल चुके हैं। कोई विराट कोहली जैसा बनना चाहता है तो कोई अर्शदीप जैसा। इनका सपना सिर्फ एक है कि पहले आईपीएल खेलें, फिर टीम इंडिया मेंं जगह बनाए। इन नन्हें क्रिकेटरों का साथ उनके अभिभावक भी दे रहे हैं। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को अकादमी में छोड़ने और लाने भी जाते हैं।
विज्ञापन

बस्ती में क्रिकेट की दो अकादमी है। हर अकादमी में 40 से 50 बच्चे हैं। यहां इन्हें सुबह-शाम दोनों समय क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाती हैं। इन नन्हें क्रिकेटरों में काई ऑलराउंडर, कोई बल्लेबाज, कोई तेज गेंदबाज तो कोई फिरकी गेंदबाज बनना चाहता है।

अरविंद की पसंद यशस्वी जायसवाल
एसकेटी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे अरविंद पटेल (16) बल्लेबाज हैं। इन दिनों वह नोएडा में चल रहे ऑल इंडिया अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में हाथ अजमा रहे हैं। अरविंद का कहना है कि यशस्वी जायसवाल का खेल पसंद हैं। आईपीएल समेत सभी फार्मेट में यशस्वी का खेल उम्दा है। उनकी सधी हुई बल्लेबाजी दिल को खुश कर देती है।
विज्ञापन


शुभमन की तरह बनना चाहते हैं सातिक
ऑलराउंडर सातिक यादव (13) को शुभमन गिल का खेल भाता है। यह भी इन दिनों नोएडा में चल रहे ऑल इंडिया अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं। इनका कहना है कि शुभमन की बल्लेबाजी उनके दिल को खुश कर देती है। उनके चौके-छक्के से गेंदबाजों की लय टूट जाती है। सातिक का कहना है कि उन्हें भी शुभमन गिल बनकर देशभर में बस्ती का नाम रोशन करना है।

रोहित की तरह ओपनिंग करना चाहते हैं यश
यश शर्मा (12) का कहना है कि 10 साल की उम्र से उन्होंने क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। बल्लेबाज ने बताया कि उन्हें रोहित शर्मा की तरह ओपनिंग बैटर बनना है। वह कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें नोएडा में चल रहे ऑल इंडिया अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिल गया।

100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं आयुष
आयुष कुमार (16) मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। उन्होंने बताया कि करीब 100-102 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इसमें स्विंग और लाइन-लेंथ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती हे। इनका पसंदीदा गेंदबाज अर्शदीप हैं। उन्होंने कहा कि वह अर्शदीप जैसा बनकर पूरे देश में बस्ती का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें