फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत सहायकों को वित्तीय अधिकार देने का निर्णय वापस लिया जाए

विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन सल्टौआ गोपालपुर के ब्लाक के नेतृत्व में प्रधानों ने जिला पंचायत राज अध
विज्ञापन
- प्रधानों ने डीपीआरओ को दिया ज्ञापन, पंचायत सहायकों से वित्तीय कार्य कराए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय प्रधान संगठन सल्टौआ गोपालपुर के ब्लाॅक अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में प्रधानों ने डीपीआरओ रतन कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि निर्वाचित जन प्रतिनिधि से वित्तीय अधिकार न छीने जाएं और पंचायत सहायकों को वित्तीय अधिकार दिए जाने का निर्णय वापस लिया जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और शासन स्तर पर प्रधानों को मिले अधिकारों को लगातार सीमित किया जा रहा है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और पंचायती राज एक्ट के विरुद्ध हैं। ग्राम निधि खातों का संचालन प्रधान और सचिव संयुक्त रूप से करते आ रहे हैं। इसका पूर्ण विवरण पोर्टल पर उपलब्ध रहता है। नई व्यवस्था के अनुसार मानदेय पर कार्यरत संविदाकर्मी पंचायत सहायकों से वित्तीय कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया है। यह पूरी तरह अव्यवहारिक है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर वेद प्रकाश चौधरी, विजय चंद सिंह, शिवानंद पांडेय, रविंद्र चौधरी, ध्रुव मौर्य, दिनेश दुबे, अवधेश मिश्र, राजू मिश्र, मसीहुद्दीन, कृष्ण चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें