फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबकर दो बच्चों की मौत

Fri, 30 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुबिनी-दुद्घी हाइवे पर नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव के पास स्थित पोखरे में नहा रहे दो बच्चे डूब गए। काफी ढूंढने के बाद दोनों को पोखरे से निकाला जा सका लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

खुटहन और ओठघनपुर गांव के बीच स्थित पोखरे में आसपास गांव के चरवाहे जानवर लेकर पहुंचते हैं। शुक्रवार को ओठघनपुर गांव के 11 वर्षीय बृजेश व नौ वर्षीय शिवम भी आपनेे जानवर लेकर पहुंचे। दूसरे तमाम बच्चों को देखादेखी यह दोनों भी पोखरे में नहाने लगे। कुछ देर बाद अचानक यह दोनों जब गायब हो गए तो साथी बच्चों को शक हुआ। जब उन्हें लगा कि दोनों डूब गए हैं तब शोर मचाने लगे। पास के चौराहे पर बैठे तमाम लोगों के अलावा खुटहन और टेमा गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पोखरे में काफी देर तक खोजने के बाद दोनों मिले। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें