फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: औंधे मुंह गड्ढे में पड़ा था शव, ऊपर पड़ी थी बाइक

Wed, 31 May 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर मेडिकल कॉलेज रोड पर जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार सुबह गड्ढे में 57 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गड्ढे में औंधे मुंह शव पड़ा था। सिर पर हेलमेट पहने अधेड़ की बाइक उनके ऊपर पड़ी हुई थी। जगदीशपुर के प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा खुर्द निवासी दिनेश प्रताप सिंह सोमवार शाम को शहर के पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में बरात में शामिल होने बाइक से गए थे। परिवार के लोगों का कहना है कि रात करीब दो बजे वहां से लौटते समय हादसा हो गया। सुबह पांच बजे गांव के लोग टहलने निकले तो शव देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस का अनुमान है कि बरात से लौटते समय वह रामपुर मेडिकल कॉलेज रोड पर के मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में बाइक समेत जा गिरे होंगे। हादसे में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इधर, सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
-
खेती-बारी करते थे दिनेश प्रताप
- दिनेश प्रताप सिंह घर पर रह कर खेती बारी करते थे। पत्नी निर्मला सिंह के अलावा परिवार में दो लड़के समर बहादुर सिंह, सदीप सिंह और एक लडकी नेहा सिंह है। समर बहादुर मुंबई में काम करते है। इनकी शादी हो गयी है। पुत्री नेहा सिंह की भी शादी हो गई है। जबकि छोटे बेटे संदीप सिंह की शादी नहीं हुई है। संदीप सिंह मुरादाबाद सुगर मिल में काम करते हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें