फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉ. रामनेरश बने आयुर्वेंदिक और यूनानी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष

Wed, 31 May 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया गया
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल सभागार में मंगलवार को हुआ। चुनाव में डॉ. राम नरेश तिवारी अध्यक्ष, डॉ. रामलाल तिवारी मंत्री चुने गए। सर्व सम्मत से राना दिनेश प्रताप सिंह को संरक्षक घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्र प्रकाश पांडेय ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्र प्रकाश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी को संघर्ष करना होगा। यह कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। प्रदेश महामंत्री डॉ. रविंद्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि एकजुटता से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कहा कि संगठन के संघर्ष का नतीजा है कि माहभर के अंदर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने डा. राम प्रकाश सिंह को मंडलीय सचिव पद से पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉ. सूर्यनाथ सिंह को मंडलीय संगठन सचिव का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्य फार्मासिस्ट डॉ. गंगा प्रसाद यादव ने किया। चुनाव अधिकारी की भूमिका में डॉ. राम प्रकाश सिंह रहे। मौके पर डॉ. राम मनोहर दुबे, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र, डॉ. जयनाथ सिंह, डॉ. श्रीकांत चतुर्वेदी, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. देव नरायन प्रजापति, डॉ. विजय प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ल, डॉ. दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें