रुधौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पर 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन हो रहे हैं।
इसी बीच शनिवार को विद्यालय की ओर से आवेदन के अंतिम तिथि को फिर से आगे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया है। प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि कक्षा 11 में विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया अभ्यर्थी के 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समय-सीमा में विद्यालय से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।