टिनिच। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर ट्रैक मरम्मत के चलते मंगलवार को आठ घंटे तक राहगीरों का आवागमन पूरी तरीके से ठप रहा। देर शाम आवागमन बहाल हुआ। लाेगों ने रेलवे प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसकी कोई सूचना पहले नहीं दी गई थी।
ऐसे में बड़ी संख्या में राहगीरों को तीन किसी घूम कर दूसरे समपार फाटक से जाना पड़ा। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित समपार फाटक संख्या 207 सी के सामने डाउन लाइन पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। कार्य शाम को छह बजे तक चला। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और अन्य लोगों को अचानक गेट पर पहुंचने पर यह जानकारी मिली।