वॉल्टरगंज। बिजली बिल का बकाया जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उपभोक्ता मूल धन में 25 फीसदी के साथ ही सरचार्ज में भी सौ प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। इसके लिए बिजली निगम ने बिजली बिल राहत योजना 2025 की शुरुआत कर दी है।
सल्टौआ उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार यादव ने खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव को योजना के तहत लगाने वाले शिविर के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि एक दिसंबर से शुरू हो रहे प्रथम चरण के अभियान में भागीदार कर छूट का लाभ उठाने से न चूकें। कहा कि दूसरे चरण के राहत अभियान में एक जनवरी से उपभोक्ता ब्याज दर में सौ प्रतिशत तक की छूट के साथ ही मूलधन में 25 प्रतिशत छूट का लाभ 31 जनवरी तक प्राप्त कर सकेंगे। संवाद