फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइयों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगें न मानी गईं तो नौ को प्रदर्शन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूरे साल नियमित मानदेय देने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर सीटू से संबद्ध मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय से जुलूस डीएम कार्यालय पर पहुंचा, जहां सीएम को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

देशव्यापी विरोध दिवस के क्रम में हुए प्रदर्शन में यूनियन की जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत आधी क्षमता से विद्यालय खोले जाएं, न्यूनतम वेतन तय किया जाए। यूनियन के मंत्री ध्रुवचंद ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च न्यायालय की ओर से न्यूनतम वेतन दिए जाने के राय की उपेक्षा कर रही है। जिससे रसोइयों में नाराजगी व्याप्त है। जुलूस में मुख्य रूप से सीटू नेता कामरेड केके तिवारी, माकपा के जिला कमेटी के शेषमणि, सिद्धार्थनगर यूनियन के संयोजक विजयनाथ तिवारी, विशाल, राम निरख यादव, नीलम, सावित्री, अंजनी, मनीषा देवी, राजकुमारी, शिव कुमारी, अर्जुन, माधुरी, तारा, सरिता देवी, रीता देवी, रीता सिंह, सरोज, सुरता देवी, बबली, लालमती, शीला, शकुंतला, रामजग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें