फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महर्षि वशिष्ठ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा शुरू

Tue, 17 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मंदिर बढ़नी में प्राण प्रतिष्ठा की पांच दिवसीय विशेष पूजा सोमवार से शुरू हो गई। वृंदावन धाम से पधारे आचार्यों ने विधि विधान से नवनिर्मित वशिष्ठ मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ किया। आचार्य नीरज परासर और प्रभाकर मिश्र के मार्गदर्शन में 11 विद्वानों ने महर्षि वशिष्ठ, माता अरुंधति और राम सहित चारों भाइयों की मूर्तियों का जलाधिवास कराया। मुख्य यजमान भागवत प्रसाद मिश्र, चंद्र भूषण मिश्र, सावित्री मिश्र, साधना मिश्रा, उषा मिश्रा ने यज्ञ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य 18 फरवरी को बस्ती पहुंच जाएंगे। उसी दिन वशिष्ठ आश्रम बढ़नी में दोपहर तीन बजे से वशिष्ठ रामायण कथा सुनाएंगे। बताया कि 18 से 26 फरवरी तक प्रत्येक दिवस तीन बजे से कथा और शाम छह बजे से सांस्कृतिक संध्या होगी। मुंबई से बॉलीवुड गायक नीरज तिवारी, मथुरा की प्रसिद्ध गायिका नम्रता सिंह, टीवी रियल्टी शो की प्रतिभागी रही उर्मिला राज, लखनऊ की मोहिनी द्विवेदी, राजेश आर्य, प्रसिद्ध गायिका डॉ रंजना अग्रहरि, सत्यम सिंह निक्कू, अमरेश पांडेय , धन्नू, धनुषधारी चतुर्वेदी, पंकज गोस्वामी, प्रभा त्रिपाठी, जागृति सिंह, अनमोल शाही, शुभम गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें