बस्ती। यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर मेधा पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र आदर्श पांडेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष बेमियादी धरना सोमवार को छठें दिन भी जारी रहा। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे रुद्र आदर्श पांडेय ने कहा कि यूजीसी का निर्णय छात्रों को जातियों में बांटने वाला है। इस दौरान सूर्य कुमार शुक्ल, अभदेव शुक्ल, रामरीका पाण्डेय, संतोष शुक्ल, रवि कुमार शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, विनोद तिवारी, रामकृष्ण, मोनू दूबे, अमर उपाध्याय, पदुमनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।