फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैचिंग के बाद भी नहीं सुधरी फोरलेन सड़क की हालत

Sat, 26 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गाड़ियों जम्पिंग के चलते बड़ी दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज(बस्ती)। पैचिंग के बाद भी फोरलेन सड़क की हालत खराब है। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। उसके बाद भी फोरलेन के जिम्मेदार अधिकारी सड़क को नहीं ठीक करा रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बस्ती से अयोध्या तक 70 किलोमीटर की लंबी सड़क बरसात होते ही फोरलेन की सड़क दोनों लेन जर्जर हो गई थी। फोरलेन के फुटहिया, रीठीया, कट्या, तिलकपुर, खजुहा, गढ़हा गौतम, कप्तानगंज मेन चौराहा, महराजगंज, फ्लाईओवर, झलियहवा, सन्सारीपुर, खैरी, भदावल, हर्रेया तहसील के सामने, मनोरमा नदी के पुल, बड़हर कला, बबुरहवा, छावनी, पचवस,विक्रमजोत, पठखापुर ,केशवपुर,सहित कई जगहों पर बीच सड़क पर खतनाक गड्ढे बन गये। गड्ढों से बचने के लिये चार पहिया वाहन रेंगते हुए चलते हैं। पन्द्रह दिन पहले एनएचएआई खराब सड़कों पर पैचिंग का काम कराया गया था। पैचिंग के बाद से ही फोरलेन की सड़कें कई जगहों धंस गई हैं। जिसके चलते फोरलेन पर चलने वाले वाहन असंतुलित हो जाते है। क्षेत्र के भरतराम चौधरी, पालजी, श्याम सुंदर त्रिपाठी,रजत ओझा ने बताया कि दो टोल टैक्स देने के बाद फोरलेन से गुजरने वाले राहगीरों को टूटी और गड्ढे युक्त सड़कों से गुजरना पड़ता है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सन्तोष सैन ने बताया कि फोरलेन की खराब सड़कों पर पैचिंग कराया गया है। जहां सड़कें खराब है उन्हें पुनः ठीक करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें