फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुक्त ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 06 Jun 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुक्त अखिलेश सिंह ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर बरगद, पाकड़, आम, पीपल एवं अन्य औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया। उनके साथ अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त बलराम कुमार ने भी पौधारोपण किया। आयुक्त ने पौधों की नियमित देखभाल के निर्देश दिए। कहा कि पौधा लगाने के बाद उसका नियमित रूप से पोषण होना चाहिए। तभी उसे फलते- फूलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, वर्षा को आकर्षित करने, जैव विविधता को संरक्षित करने और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का पौधरोपण कल की सुरक्षा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, ओएसडी बजरंग बली पांडेय, अनुपम चौधरी, रमेश चंद्र, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें