बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। नई कॉलोनी बैरिहवां निवासी अभिषेक पाठक ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता मृत्यु से पूर्व विपक्षी रिंकू चौरसिया के साथ ठेकेदारी व व्यवसायी काम करते थे। बैंकिंग आदि का काम भी विपक्षी के पास रहता था। आरोप है कि उसने 14-15 लाख रुपये बैंक व नकद माध्यम से पिता से लिया था। पिता के निधन के बाद जब पैसे की आवश्यकता पड़ी तो रकम वापस मांगी। इस पर रिंकू ने जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद साजिश के तहत तीन जून 2023 को माता के नाम एक बैनामा कराया गया। बाद में जब जमीन पर कब्जा करने गए तो धमकी देकर भगा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी रिंकू चौरसिया व सोमई के खिलाफ केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद