फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमिश्नर ने की छानबीन, फुटेज के साथ सीएमएस को किया तलब

Sun, 31 Aug 2025 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में जांच करने पहुंचे मंडलायुक्त अ​खिलेश सिंह
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ में हाथापाई प्रकरण शासन तक पहुंच गया है। प्रारंभिक जांच में मामला स्पष्ट नहीं हो सका। अब आयुक्त ने प्रकरण को अपने हाथ में ले लिया है। कमिश्नर अखिलेश सिंह सुबह साढ़े 10 बजे के जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. अनिल कुमार से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने साक्ष्य के तौर पर एक पेनड्राइव में सभी फुटेज के साथ सीएमएस को तलब किया। एडी हेल्थ की ओर से गठित कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। दोनों डॉक्टरों ने अपना लिखित बयान जांच टीम के अध्यक्ष प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद को दे दिया है।
बताया गया कि मनमानी ड्यूटी आदेश और एक स्टाफ नर्स को लेकर लगातार फब्तियां कसना भी विवाद का कारण बताया जा रहा है।
इसके अलावा एमओ से विशेषज्ञ का काम लेना और एसएनसीयू की स्टाफ से केएमसी और जनरल वार्ड की ड्यूटी और नसबंदी स्टाफ को ओटी में ड्यूटी लगाने को लेकर भी आपसी विवाद गहराया हुआ है। खैर, अब जांच टीम पूरे प्रकरण के तह तक जाएगी, इससे मामला स्पष्ट होगा और दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को किसी कार्य से सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैय्यब अंसारी को अपने कक्ष में बुलाया था। एक स्टाफ नर्स भी आई थी। इसी बीच कहासुनी हुई। तू-तू-मै-मै के बाद विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक मामला आ गया।
वायरल वीडियो थप्पड़ और जूता समेत आला से मारपीट की ओर इशारा कर रहा है। कोतवाली में दोनों ने तहरीर दी है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह, डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
मामला रफा-दफा कराए जाने की पुष्टि की गई, लेकिन अभी अंदरखाने की बात क्या रही, प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं होने से फिर से जांच कराने के लिए टीम बनाई गई है। वहीं, एक बाहरी व्यक्ति की ओर से सीसीटीवी कैमरे की गोपनीयता को दिखवाने और कुछ फुटेज को इधर-उधर करने की भी चर्चा है, जिसको लेकर प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें