फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमिश्नर ने दिए निर्देश हेलमेट पहनकर ही ऑफिस आएं कर्मचारी

Fri, 14 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह ने मंडल के तीनों जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को दो पहिया वाहन से ऑफिस पहुंचने के दौरान हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। सड़क हादसों में मृत्युदर की कमी लाने के लिए शासन के निर्देश पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया में सीट बेल्ट पहनने के चलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम लागू होने के बाद अब सरकारी एवं अर्ध सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इसके लिए सजग किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयुक्त ने सख्ती बरतते हुए निर्देश दिए है कि सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहिया वाहन से हेलमेट अनिवार्य रूप पहनकर कार्यालय आएं। उनके साथ पीछे बैठने वाले सहयात्री भी हेलमेट जरूर पहनें। इसके अलावा जो अधिकारी-कर्मचारी चार पहिया वाहन से कार्यालय आते हैं वे सभी सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सचेत किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। चार पहिया वाहन में अन्य सभी सहयात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें