फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड बना रही लोगों को चिड़चिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर इसका असर दिखने लगा है। ठंड अब केवल सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारियां ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिड़चिड़ापन, गुस्सा, घबराहट और उदासी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक इसे मौसमी बदलाव और विंटर डिप्रेशन से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दूबे के मुताबिक, ठंड बढ़ने पर लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। धूप में कम निकलने और दिनचर्या प्रभावित होने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। खासकर बुजुर्गों में सामान्य गतिविधियां कम होने से उदासी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। पहले से मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें