फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्दी ने बढ़ाई दुश्वारी, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लगातार बढ़ती गलन ने मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। सर्द हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बाहर निकलने पर लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। वह ठंड से बचाव के लिए घरों में दुबके हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। लगातार बढ़ती गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। सुबह कोहरे का असर कम रहा लेकिन पूरे दिन धूप नहीं निकली। गलन के बीच चल रही पछुआ हवाएं मुश्किल बढ़ा रहीं हैं। भीषण सर्दी की वजह से सुबह करीब 10 बजे तक रविवार को भी सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकल रहे हैं और सफर से परहेज कर रहे हैं। घरों में रह रहे लोग ठंड से बचाव के लिए हीटर-ब्लोअर, अंगीठी आदि का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम फिलहाल इसी तरह बना रहेगा। अगले दो दिन में गलन और ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें