फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खतरनाक हुई ठंड, बुजुर्गों को हार्ट अटैक का खतरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड जांच करवाते मरीज संवाद - फोटो : जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी।
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव के चलते बुजुर्ग मरीजों में कई प्रकार की बीमारियां बढ़ गई है। सर्दी-जुकाम के साथ उनके सीने में जकड़न है। इससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे मरीज मेडिसिन विभाग में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि ठंड बहुत खतरनाक है। रात में सोते समय लोग रजाई के नीचे रहते हैं। अचानक उठकर बाहर निकलने पर ठंड का एहसास हो रहा है। कमजोर शरीर एवं ज्यादा उम्र के लोग इस वजह से ठंड की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें हार्ट अटैक की समस्या आ रही है। ऐसे मरीजों का आना अस्पतालों में शुरू हो गया है। बताया कि दिन में धूप हो रही है तो शाम होते ही ठंड लगने लग रही है।
तापमान में भी दिन और रात में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। कभी औसत से दो डिग्री सेल्सियस तो कभी चार डिग्री सेल्सियस का तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। बताया कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है, इसमें छोटी सी लापरवाही भी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि इस मौसम में हार्टअटैक, तेज बुखार, खांसी, सांस फूलने के साथ ही नसों में खून जमने की समस्या बढ़ जाती है। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज आ रहे। चिकित्सकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को अस्पताल में 857 मरीज आए, जिन्हें परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें