फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बादलों ने छिपाया सूर्यदेव को, दर्शन नहीं कर पाने से व्रतियों में निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सोमवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। छठ व्रतियों का पूरा दिन इस ऊहापोह में बीता कि शाम को सूर्यदेव के दर्शन होंगे या नहीं। संध्या अर्घ्य के समय भी बादलों ने सूर्यदेव को ओझल रखा, जिससे श्रद्धालु महिलाएं निराश नजर आईं।
पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि ऐसी स्थिति में व्रती निर्धारित सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार उसी दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि छठ में आस्था और भावना सर्वोपरि होती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह भी बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्यम से घने बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी या पूर्वी दिशा में चल सकती है और औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। दिन में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत तथा न्यूनतम 78 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें