फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर जाम से जूझता रहा शहर...पीईटी खत्म होते बढ़ी भीड़

Mon, 08 Sep 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनीबाग पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
बस्ती। रविवार के दिन शहर के अधिकतर चौक-चौराहे और बाजार जाम से जूझते रहे। निर्माणाधीन एप्रोच के चलते कंपनीबाग चौराहे पर सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की समस्या बनी रही। इससे चलते वाहन रेंगते दिखे।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा के नाते पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। सुबह और शाम को सड़कों पर भीषण जमा लग गया। सर्वाधिक परेशानी परीक्षा केंद्रों के आसपास हुई। परीक्षा छूटते ही सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इससे वाहन रेंगते नजर आए।
वहीं कंपनीबाग पर नाला निर्माण के चलते रास्ता अक्सर अवरोध हो जा रहा है। इससे कंपनीबाग से कचहरी की ओर जाने वाले राहगीर, सोनूपार, फव्वारा तिराहा और गांधीनगर की ओर जाने वाले लोग परेशान दिखे। चौराहे पर लंबा जाम लगा रहा। इससे राहगीर परेशान दिखे।
विज्ञापन

वहीं, यातायात व्यवस्था में लगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम हटवाने के लिए परेशान दिखे। राहगीरों ने बताया कि आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। पीईटी परीक्षा के नाते रोडवेज, गांधीनगर, स्टेशन रोड और फव्वारा तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। पांडेय बाजार, पुरानी बस्ती मंगल बाजार परभी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें