फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाैधरोपण अभियान में सहभागिता आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक है कि हम सभी अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करें। पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ अपने आने वाली पीढ़ियां को हरा-भरा वातावरण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएफओ बस्ती डाॅ. शिरीन ने आमजन से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि वह एक पेड़ मां के नाम अभियान में अवश्य शामिल हो। उन्होंने बताया कि बस्ती जिले की 32 पौधशाला में 72 लाख पौधे तैयार हैं। बस्ती जनपद का लक्ष्य 50 लाख पौधा रोपित करने का है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीते 5 जून को 6 लाख पौधे जिले में आरोपित किए गए हैं। 12 जुलाई को पूरे जिले में वन विभाग 20 लाख 40 हजार पौधे रोपित करेगा। इसके साथ ही जो अन्य 26 विभाग हैं। वह 23 लाख 70 हजार पौधे रोपित करेंगे। सभी के सहयोग से बस्ती जिला अपने 50 लाख पौधा रोपित करने के लक्ष्य को पूरा करेगा। डीएफओ ने बताया कि वन सप्ताह के दौरान विभाग द्वारा सभी गैर सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों पौधारोपण करने के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें