फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। त्योहाराें के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को गंगा दशहरा पर तालाबों और नदियों के घाटों की साफ-सफाई और वहां लाइटिंग की व्यवस्था करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

5 जून को गंगा दशहरा और 7 जून को बकरीद है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि गंगा दशहरा के मद्देनजर सभी तालाबों एवं नदियों के घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था करा लें ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत सामना न करना पड़े। बकरीद पर भी साफ-सफाई का विशेष प्रबंध करें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जानवरों का अवशेष इधर उधर न बिखरे। तुरंत इसकी सफाई करा दी जाए।
मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों एवं संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध वाहनों के संचलन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इसके अलावा जो प्राइवेट वाहनों के अड्डे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं उन्हें भी तत्काल बंद कराया जाय। उन्होंने सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताते हुए कहा कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का भी कार्य किया जाय। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो शिकायतें आ रही हैं गंभीरता पूर्वक उनका निस्तारण कराया जाय। ताकि इसमें आने वाली जनता को निराश न होना पड़े। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी रविश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें