फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम के बदले मिजाज ने बिगाड़ी लोगों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में हाल ही में हुई आंधी और बारिश के बाद मौसम में आए अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दूषित पानी और खानपान की वजह से पेट दर्द और उल्टी दस्त के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले दो दिनों के भीतर ही पेट से जुड़ी दिक्कतों के 210 मरीज पहुंचे हैं, जिनका चिकित्सकों ने इलाज किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, आंधी-बारिश के बाद मौसम में बढ़ी नमी और तापमान के उतार-चढ़ाव से जल व खाद्य जनित बीमारियां तेजी से पनपती हैं। उनके अनुसार इस समय उबला या शुद्ध पानी पीना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें