फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम से नहीं स्पष्ट हुई मौत की वजह, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर स्थित झोलाछाप की क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद किशोर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इसके अनुसार मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवारबार निवासी पूर्णमासी का बेटा प्रशांत उर्फ रवि (14) इसी थाना क्षेत्र के तिगोड़िया में रक्षाबंधन पर्व पर अपने नाना मेहीलाल के घर अपनी मां लीलावती के साथ आया था। उसके दाहिने पैर में छोटे-छोटे दाने निकले थे, जिनमें खुजली होने पर शुक्रवार को उसे झोलाछाप के पास ले जाया गया, जहां थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पुलिस के अनुसार अब तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।

जगह-जगह पनप रहा खतरे का कारोबार
आमजन की सेहत सुधारने के नाम पर क्षेत्र में जगह-जगह खतरे का कारोबार पनप रहा है। आए दिन लोग झोलाछापों के चक्कर में फंसकर जान गंवा रहे हैं, लेकिन इन पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य महकमा ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस वजह से इनका गोरखधंधा तेजी से बढ़ रहा है। बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री, रजिस्ट्रेशन या प्रशिक्षण के क्लिनिक खोलकर बैठे झोलाछाप लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। मामूली सर्दी-खांसी से लेकर गंभीर बीमारियों तक का इलाज ये लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें