फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेना के पूर्व वायरलेस ऑपरेटर के आत्महत्या का मामला रहस्य बना

Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दुबौलिया। थल सेना के पूर्व वायरलेस ऑपरेटर के आत्महत्या का मामला रहस्य बना हुआ है। सैनिया चौराहे पर मिठाई की दुकान के मालिक का बेटा कानपुर में भी यही कारोबार करता है। संपन्न परिवार के होने के बावजूद आखिर क्या कारण था कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। इससे अब तक परदा नहीं उठ सका है। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
सैनिया चौराहे पर रहने वाले सेना के पूर्व वायरलेस ऑपरेटर 70 वर्षीय राजेंद्र उर्फ नरेंद्र सिंह का शव रविवार की सुबह सैनिया ऊंजी संपर्क मार्ग स्थित उनके नए मकान में लोहे की पाइप में रस्सी के सहारे शव लटका मिला था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटने से आया है।
विज्ञापन

पारा गांव निवासी राजेंद्र सेना में सात वर्ष की नौकरी करने के बाद इस्तीफा देकर रामजानकी मार्ग स्थित सैनिया चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने लगे थे। उसी दुकान के घर में पर पूरा परिवार रहता है। दुकान से करीब 500 मीटर दूर सैनिया ऊंजी मार्ग पर एक नया मकान बनवा रखा है, लेकिन उसमे कोई रहता नहीं है।
विज्ञापन

वह योगा करने उसी घर में जाते थे। रविवार को भी घरवालों से बोलकर गए थे कि वह योगा करने जा रहे हैं। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटने से हुई है। मामले में जांच की जा रही है। परिवार के लोग कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें