संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार । लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कार की डिक्की में अंग्रेजी शराब की 129 बोतलें मिलीं। पुलिस ने कार सहित शराब की बोतलों को जब्त कर लिया।
शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि दिल्ली से तस्करी कर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। खुटहन गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार ने कार में टक्कर मार दी।
पकड़े जाने के डर से कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। कार के भीतर से तीन नंबर प्लेट दो दिल्ली व एक बिहार का मिला। इसके अलावा अंग्रेजी शराब की कई बोतलें मिलीं।
पुलिस कार सवारों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। गाड़ी पर मौजूद नंबर प्लेट से मालिक के नंबर पर फोन करने पर उन्हें पता चला कि गाड़ी को मालिक ने बेच दी है।
नगर थाने के एसओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि गाड़ी सहित शराब की 139 बोतलों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीण उठा ले गए शराब की कुछ बोतलें : कार में शराब होने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो कुछ लोगों ने शराब की बोतलों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हाथ साफ कर दिया।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद