बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में एक चाय विक्रेता की पिटाई का मामला सामने आया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो बुधनगर गनेशपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया है कि शंकरनगर चौराहा पर उनकी चाय की दुकान है। आरोप है कि सरमहिया गनेशपुर निवासी मुख्तार, असलम और झिन्नू ने शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे बिना किसी कारण के उन्हें व उनके भाई को मारापीटा और जानमाल की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा कायम कर छानबीन की जा रही है। संवाद