छपिया की गोशाला सुसज्जित, बस पशु नहीं हैं
संवाद न्यूज एजेसी
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के छपिया ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला में गजब स्थित है। गोशाला में पशुओं के रखने की क्षमता 42 है। नाद भी बना है। गेट भी लगा है। बाड भी बना है, मगर एक भी पशु इसमें नहीं हैं।
बुधवार को टीम ने गोशाला की पडताल की। यहां मौके पर एक भी मवेशी मौजूद नहीं मिले। गो सेवक ने बताया की गोशाला में कुछ काम हो रहा है इसी वजह से पशुओं को बाहर कर दिया गया है। वहीं गोशाला के आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया आए दिन गोशाला से जानवरों को बाहर कर दिया जाता है। यह पशु गन्ना व सब्जी की फसल को चौपट करते हैं।
खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल ने बताया की अगर गोशाला में मौके पर जानवर नहीं हैं तो इसकी जानकारी हमे नहीं है ।पता करता हूं कि मवेशी कहां चले गए।