फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। रेलवे स्टेशन बभनान के पश्चिमी छोर पर अप ट्रैक पर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बभनान स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान विश्वामित्र यादव को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर लाइन नंबर एक के मध्य में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव को लाइन से बाहर करके ट्रैक को क्लीयर किया।
बाद में सूचना पर जीआरपी मनकापुर के उप निरीक्षक हवलदार राम अपनी टीम के साथ पहुंच गए व शव को अपने कब्जे में लेकर उसका जामा तलाशी लिया। जेब से उसका आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान बलिराम पुत्र राम जन्म निवासी कुरी बाजार, थाना बेलघाट गोरखपुर के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान उसके पाकेट से खलीलाबाद से लुधियाना का टिकट भी मिला है।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि घटना के कारण कोई भी ट्रेन विलंबित नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें