फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या में सरयू नदी में उतराया मिला लापता दरोगा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाने से ड्यूटी के दौरान लापता दरोगा अजय गौड़ का शव रविवार को चार दिन बाद अयोध्या के सरयू नदी से मिला है। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव बरामद करने के बाद बस्ती पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, एसएचओ परशुरामपुर विश्वमोहन राय के साथ पूरी टीम अयोध्या भेजी गई है। दोनों जनपदों की पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।बता दें कि पांच फरवरी को अजय गौड़ परशुरामपुर के थानाध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे थे। इसी दिन शाम चार बजे वह अपनी बाइक से थाने से निकल गए। इसके बाद वह न अपने घर पहुंचे और न ही थाने में आए। दूसरे दिन से पुलिस उनकी खोज में जुट गई। उनकी पर्सनल और थाने की सीयूजी नंबर का अंतिम लोकेशन जिला मुख्यालय के कुआनो नदी के अमहट घाट पर पाई गई थी। इसके अलावा उनकी बाइक भी यहीं से बरामद हुई थी।

पुलिस संदेह के आधार पर कुआनो नदी में लगातार दो दिनों से एसडीआरएफ टीम के साथ सर्च अभियान चला रही थी। रविवार को भी दिन भर सर्च अभियान चला। शाम चार बजे अचानक यह अभियान बंद कर पुलिस टीम यहां से चली गई। तीन घंटे बाद शाम सात बजे पता चला कि लापता दरोगा का शव अयोध्या जनपद के कोतवाली क्षेत्र के तिघुरा माझा गांव में सरयू नदी उतराया हुआ देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों की सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद कर बस्ती पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ हर्रैया के नेतृत्व में वहां टीम भेजी गई। दोनों जनपद की पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि लापता दरोगा का शव अयोध्या जनपद के सरयू नदी में होने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आगे मामले की छानबीन कराई जा रही है, जो भी सत्यता होगी शीघ्र ही सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें