मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के ओड़वारा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार देर शाम करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। पोल संख्या 560/02 के पास शव की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। शव जीआरपी को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है। उसके पास से पहचान का कोई कागजात नहीं मिला है। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज कुमार यादव ने बताया कि शव को मर्चरी में सुरक्षित करवाकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद