रुधौली। रुधौली थाने पर पर कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने पेट्रोल पंप मालिकों, डीजे संचालकों, शराब बिक्री के अनुज्ञापियों तथा यात्रा मार्ग में पड़ने वाली ग्राम पंचायत के प्रधानों और ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की। शराब अनुज्ञापियों को 18 से 23 जुलाई तक अपनी दुकानें ढक कर रखने के लिए कहा। डीजे संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान आवाज मानक के अनुसार रखने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंप मालिकों को पंप पर बड़ी गाड़ी खड़ी नहीं कराने और कैमरा ठीक कराने के लिए कहा। इस दौरान चेयरमैन धीरसेन निषाद, चौकी प्रभारी सभापति मिश्रा, रजनीश सिंह, रईस अहमद, इश्तियाक अहमद, मिथुन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।